घरों से धूमधाम से होनें लगी गणपति बप्पा की विदाई

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) गणेश चतुर्दशी के बाद अब घरों से गणपति बप्पा की विदाई शुरू हो गयी है| अबीर-गुलाल के रंगो में सराबोर श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को लेकर निकले और आँखे बचाकर गंगा में बिसर्जन भी किया| श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष जल्द आना के जयकारे लगाए।
कोरोना महामारी के चलते पूर्व में ही जिला प्रशासन नें किसी प्रकार का बिसर्जन जुलूस निकालने की अनुमति नही दी थी| ना ही सार्वजनिक जगह पर स्थापना करने के आदेश थे| जिसके चलते घरों में ही बप्पा की स्थापना की गयी थी| जिसके बाद अब बिसर्जन शुरू हो गये है| श्रद्धालु अपनी सुबिधा के अनुसार साइकिल, बाइक व कार आदि से उनकी छोटी प्रतिमा का बिसर्जन करने को रवाना हुए|