भाजपा में वनवास से स्वतंत्र हुए प्रांशु, प्रदेश मंत्री के पद पर राजतिलक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव रहे प्रांशु दत्त द्विवेदी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है| जिससे प्रदेश भाजपा की राजनिति में प्रांशु की पकड़ मजबूत होगी|
स्वतंत्र देव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद से ही यह कायस लगाये जा रहे थे कि उनके खास लोगों में सुमार प्रांशु दत्त द्विवेदी को भी इसका लाभ जरुर ही मिलेगा| काफी इंतजार के बाद आखिर स्वतंत्रदेव सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपनी टीम में युवाओं के साथ अनुभवी लोगों को भी रखा है। इस भारी भरकम टीम में 16 उपाध्यक्ष, सात प्रदेश महामंत्री तथा 16 मंत्री के साथ दो कोषाध्यक्ष भी हैं। जिसमे फर्रुखाबाद से प्रांशु के प्रदेश मंत्री बनाया गया है|
प्रांशु के प्रदेश मंत्री बनने एक बाद उनके समर्थकों ने नाला मच्छरहट्टा स्थित आवास पर जाकर बधाई दी| प्रदेश मंत्री नें कहा कि भाजपा संगठन नें जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वह पूरी मजबूती के साथ निभायी जायेगी| कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ खिलबाड़ बर्दास्त नही किया जायेगा| भाजपा जात-पात की राजनीति में विश्वास नहीं करती हैं वह प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर व आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी का इजहार किया।