एमडीएम की धनराशि आने का इंतजार कर रहे छात्रों के खाते

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के द्वारा 5 सूत्रीय ज्ञापन नगर शिक्षा अधिकारी को सौपा गया|
संगठन की नगर अध्यक्ष रेनू सिंह के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष संजय तिवारी आदि नें नगर शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार वर्मा को मांग पत्र सौपा| जिसमे मांग रखी गयी कि विभिन्य विद्यालयों में सम्बद्ध शिक्षकों को उनके मूल विद्यालय में भेजा जाए| प्रोन्नति हेतु अध्यापको की वरिष्ठा सूची जारी की जाये| एमडीएम राशन कोटेदार द्वारा विद्यालय में नही पंहुचाया जा रहा| एकल व बंद विद्यालयों में शिक्षको की नियुक्ति की जाये|  इसके साथ ही एमडीएम खाते से छात्रों के खाते में धनराशि भेजी जाये|