गंगा-रामगंगा के उफान से घरों में दाखिल हुआ बाढ़ का पानी, 17 गांवों की बिजली भी कटी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/अमृतपुर प्रतिनिधि) पहाड़ी जलाशयों से छोड़ जा रहे पानी से उफनाई गंगा का पानी गांवों में आबादी तक पहुंच गया है। घरों के आंगन में बाढ़ का पानी तैर रहा है। गांव के रास्तों व खेतों में पहले से ही पानी घुसा हुआ है। बाढ की बढ़ोत्तरी होते देख जिलाधिकारी और क्षेत्रीय विधायक नें दौरा कर हकीकत क परखा| ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के सख्त निर्देश भी दिये|
गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंताये भी बढ़ गयी है|  गंगा पार के एक दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी में डूब गये है| तीसराम मडैया, सबलपुर, जोगराजपुर, रामपुर, मबियारी, इमादपुर सोमवंशी, महमदपुर, गांधी, कुसमापुर, कुतलुपुर, अम्वरपुर, जवाहरपुर, चित्रकूट के गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं वहीं लोगों के घरों में पानी घुस गया है| सम्पर्क मार्ग कटने और पानी भरने से सबसे जादा समस्या मरीजों को हो रही है| उन्हें चारपाई में लादकर पानी निकलना पड़ रहा है| उनके लिए नाव आदि की व्यवस्था नही हो सकी है|
जिलाधिकारी ने लिया बाढ़ के क्षेत्र का जायजा
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें  गंगा पुल से लेकर रामगंगा के पुल तक भ्रमण कर बाढ़ का जायजा लिया और अवश्यक दिशा निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को हर सम्भव मदद दी जायेगी|
विधायक ने बाढ़ ग्रस्त गाँवो का किया दौरा
अमृतपुर विधानसभा के विधायक सुशील शाक्य नें अलादपुर भटौली, कनकापुर, आशा की मड़ैया आदि गाँवो में दौरा कर ग्रामीणों से वार्ता की| कनकापुर के ग्रामीणों नें विधायक से नाव की मांग की|  उन्होंने कहा जिनके मकान बाढ़ में वह गये है उन्हें एक सप्ताह के भीतर पट्टे दिये जायेंगे| एसडीएम विजेंद्र सिंह, लालू राजपूत,रामतीर्थ, रमेश राजपूत आदि रहे|
17 गांवों में घरों में पानी और बिजली भी हुई गुल
बिजली विभाग नें गौटिया पूर्वी, गौटिया पश्चिमी, बंगला, आशा की मडैया, उदयपुर, अम्बरपुर मडैया, अम्बरपुर, सबलपुर, रामपुर, जोगराजपुर, जगतपुर, बमियारी, लायकपुर, जबाहरपुर, इमादपुर सोमबंशी, बरुआ व भुडिया भेड़ा की बिजली काट दी है| बाढ़ के चलते अब ग्रामीणों को और अधीक समस्या का सामना करना पड़ेगा| कितना बढ़ा गंगा और रामगंगा का जलस्तर
बीते सोमवार को गंगा का जलस्तर 136.85  था| |बीते दिन की तुलना में गंगा 5 सेंटीमीटर बढ़ गयीं| मंगलवार को गंगा का जलस्तर 136.90 हो गया| नरौरा बांध से 139398 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|
इसके साथ ही रामगंगा का जलस्तर बीते दिन  सोमवार को 134.80 था| रामगंगा नें भी अचानक उफान भरा| मंगलवार को उसका जलस्तर 135.35 पर पंहुच गया| रामगंगा बीते दिन से 55 सेंटीमीटर बढ़ गयी|