कोटेदार नें ग्रामीणों से अंगूठा लगवाकर राशन के लिए दिखाया ठेंगा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) कोटेदार की मनमानी के चलते गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इसकी कई शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते इन किसी तरह का गौर नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि कोटेदार के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। वहीं गरीबों को परिवार का भरणपोषण करने के लिए इधर उधर मजदूरी करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों नें आरोप लगाया कि कोटेदार नें ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवा लिया| लेकिन ग्रामीणों को राशन नही दे रहा है|
मामला तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़ा गाँव परतापुर खुर्द का है| जिसका कोटा ग्राम अमैयापुर में कोटेदार के पास अटैच है| शुक्रवार को तकरीबन आधा सैकड़ा से अधिक ग्रामीण तहसील पंहुचे और उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौपा| जिसके चलते ग्रामीणों नें आरोप लगाया की अमैयापुर का कोटेदार गरीबों के पेट पर लात मार रहा है| उसने सैकड़ों ग्रामीणों से ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवा लिया और अब उन्हें राशन के नाम पर ठेंगा दिखा रहा है| जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है|
हमारा क्या कर लोगो हम अधिकारीयों को हिस्सा देतें है
शिकायत में यह भी आरोप है कि जब ग्रामीणों नें कोटेदार से शिकायत करने की चेतावनी दी तो कोटेदार ने दबंगई दिखाते हुए कहा कि हमारा क्या कर लोगो हम लोग अधिकारियों को हिस्सा देतें है| जादा से जादा सीएम तक शिकायत करोगे| हमारी पंहुच केंद्र तक है| ग्रामीण नें कोटेदार पर यह जो आरोप लगाया और कोटेदार नें ग्रामीणों से जबाब में कहा यह पूरी व्यवस्था पर ही सबाल है| क्या एक कोटेदार भ्रष्टाचार में इतना लिप्त हो जाता है की उसकी हिम्मत सीएम ओर पीएम को चेतावनी देंने की हो जाती है| यह हिम्मत उसमे आयी कहा से की शिकायत सीएम से करोगे हमारी पंहुच केंद्र तक है| यह इस बात की पुष्टि तो करता है कि राशन विभाग भी कही दाल में ही कुछ काला है|
फ़िलहाल ज्ञापन देकर ग्रामीणों नें शिकायत की है| देखा जाए तो आये दिन अमृतपुर क्षेत्र के राशन वितरण में धांधली की शिकायत आती है| लेकिन कार्यवाही के नाम पर केबल जाँच के दलदल में शिकायत कर्ता का हौसला दम तोड़ देता है| रमेश, राजवीर, श्याम लाल, लालाराम, राम बाबू, हीरालाल आदि ग्रामीण रहे|