अपडेट: फर्रुखाबाद में 21 और कोरोना पॉजिटिव, 726 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में बुधवार को 21पॉजिटिव मरीज निकले| जिससे अब आंकड़ा 726 हो गया है |जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा से सभी से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी है| जिससे इस जंग को जीता जा सके|
बुधवार को सुबह सीएचसी मोहम्मदाबाद का 52 वर्षीय कर्मी, शमसाबाद के ग्राम हसनपुर निवासी 32 वर्षीय महिला, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नगला खैरबंद निवासी 25 वर्षीय युवक, कायमगंज के मोहल्ला हरिबाबू निवासी 50 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव निकला है|
शाम को आयी 11 लोगों की रिपोर्ट में फतेहगढ़ मिलेट्री अस्पताल में दो युवक और 1 वर्षीय बालिका पॉजिटिव निकली है|  इसके साथ ही शहर कोतवाली के गंगा नगर निवासी 61 वर्षीय महिला, मोहल्ला मदारबाड़ी निवासी 24 वर्षीय युवक, सुनार गल्ली नाला मछरटटा निवासी 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है| मोहल्ला शान्ति नगर कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवक, फतेहगढ़ के नेकपुर निवासी 36 वर्षीय पुरुष, कमालगंज के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी 40 वर्षीय युवक, आवास विकास कालोनी निवासी 80 वर्षीय वृद्ध संक्रमित निकला है|
शाम को आयी 6 और लोगों की रिपोर्ट आयी| जिसमे कमालगंज के ग्राम दरौर निवासी 32 पुरुष, शास्त्री नगर निवासी 31 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवक व 25 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, शहर में 35 पुरुष पॉजिटिव निकला है| जनपद में कुल केस 726 व्यक्ति अब तक संक्रमित हो चुके है| 427 डिस्चार्ज हो गये है| होम आइसोलेशन कुल 47 लोग है| सक्रिय केस 239 हैं| अब तक 13 की मौत हो चुकी है|