सीएमओ कार्यालय नें 6 दिनों से नही भेजी होम आइसोलेशन मरीजों की सूची

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें पता चला की बीते 6 दिनों से सीएमओ कार्यालय नें होम आइसोलेशन मरीजों की सूची नही भेजी| जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की|
कोविड कमाण्ड सेंटर में निरीक्षण के दौरान डीएम को बताया गया कि होम आइसोलेशन में 63 कोरोना धनात्मक मरीज हैं| उन्होंने सेंटर के बाहर कंट्रोल रुम का बोर्ड लगाने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा की कोरोना घनात्मक सूची में जिन मरीजों के मोबाइल नम्बर नही लग रहे है उनके सही नम्बर संबंधित एमओआईसी से प्राप्त करें| धनात्मक मरीज की सूचना प्राप्त होने पर उसी दिन इच्छुक मरीजों को होम आइसोलेट करने के निर्देश भी दिये|
उन्होंने निर्देश दिये की सर्वेलांस टीम से सम्पर्क करने पर जिन आशा-एएनएम से सम्पर्क हुआ या जिनसे सम्पर्क नहीं हुआ उनकी एक सूची बनवाकर सीडीओ उपलब्ध कराएं | सूची मिलने पर कार्यवाही की जाये|
डीपीआरओ अमित त्यागी नें डीएम को बताया कि सीएमओ कार्यलय नें बीते 4 अगस्त से होम आइसोलेशन मरीजों की सूची उपलब्ध नही करायी है| जिस पर डीएम नें नाराजगी व्यक्त की|
होम आइसोलेट मरीजों को दिन में दो बार किया जाये फोन
मुख्य विकास अधिकारी डॉ० राजेन्द्र पैंसिया नें विकास भवन स्थिति एकीकृत कोविड कंट्रोल कक्ष का किया निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने कहा कि होम आइसोलेट मरीजों को दिन में दो बार फोन किया जाये| उन्हें कोई तकलीफ होनें पर तत्काल अस्पताल में भेजा जाए|