डेढ़ महीनें में ही बसपा नें फिर बदला जिलाध्यक्ष, अब नागेन्द्र को कमान

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग डेढ़ महीने पूर्व ही पार्टी नें जिलाध्यक्ष पद पर ताज पोशी की थी| लेकिन डेढ़ महीने में ही राजनीति के रसास्वादन के चलते आला कमान नें जिलाध्यक्ष फिर से बदल दिया है|
बीते 14 जून 2020 को पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर को जनपद की कमान सौपी थी| लेकिन अचानक ही मुख्य सेक्टर प्रभारी बौद्ध प्रिय गौतम व आरके कुशवाह राष्ट्रीय महासचिव बसपा ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी दी| जिसमे उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गौतम को पुन: जिलाध्यक्ष बनाया गया है| नागेन्द्र जाटव का नाम अपनी ही पार्टी की होर्डिंग फाड़ने को लेकर चर्चा में रहा था| नये जिलाध्यक्ष की ताज पोशी के साथ ही पार्टी में भीतर खाने से खीचतान भी शुरू हो गयी है|
पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर नें बताया कि उन्हें पार्टी आलाकमान के फैसले पर हटाया गया है| उन्हें पार्टी का फैसला सर्वसम्मति से मान्य है| नव मनोनीत जिलाध्यक्ष नागेन्द्र जाटव नें जेएनआई को बताया कि उन्हें पार्टी नें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूरी जिम्मेदारी से निर्वाहन करेंगे| होर्डिग फाड़ने के मामले में उनका कोई हाथ नही था| उनको गलत तरीके से बदनाम किया गया था|
यह भी पढ़े- बसपा के जिला संगठन की कमान दोबारा विजय के हाथ