अपडेट: फर्रुखाबाद में 22 और कोरोना संक्रमित मिले, 494 हुआ आंकड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में शनिवार देर रात आयी रिपोर्ट में 15 नये पॉजिटिव मरीज मिले है| शाम होते-होते 7  और पॉजिटिव आ गये| जिससे अब  आंकड़ा 494  हो गया है|
शनिवार रात आयी रिपोर्ट में जिला जेल के आधा दर्जन बंदी कोरोना पॉजिटिव निकले है| इसके साथ ही फतेहगढ़ पुलिस लाइन के 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आया है| थाना कमालगंज के दो पुलिस कर्मी पॉजिटिव आये है| इसके साथ ही कायमगंज के 48 सफाई कर्मी भी कोरोना की गंदगी में फंस कर पॉजिटिव आ गया है| शहर के मऊदरवाजा निवासी 28 वर्षीय युवक, शहर कोतवाली के सधवाड़ा निवासी 20 वर्षीय युवती, शहर कोतवाली के ही आवास-विकास कालोनी निवासी 22 वर्षीय युवती और 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले है|
इसके साथ ही ग्राम देवारामपुर निवासी 40 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकला है| इसके साथ ही 2 कमालगंज, 10 फर्रूखाबाद,1 कायमगंज,1 नवाबगंज, 1मोहम्मदाबाद क्षेत्र से पॉजिटिव आये है|
वहीं शाम को नवाबगंज निवासी 38 वर्षीय ग्रामीण, 30 वर्षीय ग्रामीण, शहर के मोहल्ला अंडियाना निवासी 42 वर्षीय युवक, मोहल्ला नुनहाई निवासी 40 वर्षीय युवक व 81 वर्षीय वृद्ध, राजेपुर निवासी 16 वर्षीय युवक, कादरी गेट निवासी 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि शनिवार को 22 नये पॉजिटिव निकले है| जिससे अब 494  संख्या हो गयी है| 334 स्वास्थ्य हो गये है| 148 सक्रिय मरीज है| एक दर्जन की मौत हो चुकी है|