फर्रुखाबाद में 5 और कोरोना पॉजिटिव, 449 हुआ आंकड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को सुबह पांच लोगों की रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर पॉजिटिव प्राप्त हुई है| जिसमेसे संख्या 449 हो गयी है|
कोरोना का जिले के कोने-कोनें में होता जा रहा है|लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर कोरोना को निमंत्रण देनें वालों की कोई कमी नही| कई लोग बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करते हुए हर जगह नजर आ आ रहे है| पुलिस, प्रशासन और सरकार हमेशा हमारे पीछे पहरा नही दे सकती यह हम सभी के और हमारे परिवार से जुड़ा मामला है| लिहाजा हम सभी को एक सच्चे देश भक्त सैनिक की तरह कोरोना से शतर्क रहकर उसे लड़ाई में मात देनी है| इसी में देश, प्रदेश समाज और घर का शुभ है|
अनदेखी और सेखी के चक्कर में एक पॉजिटिव से शुरू हुआ आंकड़ा 449 पर आ गया है| यदि अब भी हम शतर्क नही हुए तो यह आंकड़ा 1 हजार होनें पर जादा समय नही लेगा और उस एक हजार में हमारी भी गिनती हो सकती है| लिहाजा जिला प्रशासन और जेएनआई न्यूज आप सभी से अपील करता है कि बिना अतिआवश्यक कार्य के घर से बाहर ना निकले और जब निकलें तो मुंह में मास्क लगाकर निकलने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें| जब आप यह कर रहे होगे तो आप अपनी या अपने परिवार की नही बल्कि देश की रक्षा कर रहे होगे|
बुधवार को जिला मुख्यालय पर पाँच लोग पॉजिटिव निकले है| जिसमे कमालगंज के दंतु नगला निवासी 50 वर्षीय महिला, कमालगंज थाने के फॉलोवर ओमप्रकाश की पत्नी रजनी, मोहल्ला गाँधी नगर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, भोलेपुर के मोहल्ला राजन नगला निवासी 23 वर्षीय महिला व नवाबगंज थाने के दारोगा जितेन्द्र कुमार पॉजिटिव निकले है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि बुधवार को सुबह 5 पॉजिटिव निकले है| जिससे संक्रमित लोगों की संख्या 449 हो गयी है| अब तक एक दर्जन की मौत हो चुकी है| 320 स्वास्थ्य हो चुके है| 117 केस सक्रिय है| 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

जिले मे 05 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।

05 पॉजिटिव मरीज मेसे 02 कमालगंज, 01 फर्रूखाबाद,01 कायमगंज,01 नवाबगंज क्षेत्र से है।

जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 449

मृतक 12
डिस्चार्ज 320
एक्टिव केस 117