अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ युवा व्यापार मंडल आक्रोशित

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन विद्युत विभाग

फर्रुखाबाद: गणेश महोत्सव के दौरान शासन द्वारा निर्धारित विधुत आपूर्ति ना होने से आक्रोशित युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापां सौपा|

संगठन के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट)ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर सीएम योगी को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौपा| जिसमे कहा गया कि 24 घंटे बिधुत आपूर्ति का निर्देश शासन ने नगर के लिये दिया है| इसके बाद भी 16 घंटे ही बिजली दी जाती है| दिन व रात में कई बार बिधुत कटौती होती है| जिससे आम जनता काफी परेशान है|

भीषण गर्मी में स्कूली बच्चो को काफी परेशानी होती है| संगठन ने जिले की कानून व्यवस्था दुरुस्त ना होने की बात भी कही| आवारा जानवरों को भी पकड़ने की मांग की| सुजीत कश्यप, शिवलू, फारुख हसीन, शाहयार खांन, मो० चांद आदि मौजूद रहे|