अपडेट: फर्रुखाबाद में 12 और कोरोना पॉजिटिव, 360 पर पंहुचा आंकड़े का पारा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को जनपद सुबह 9 और कोरोना संक्रमित निकले है| शाम को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज और निकले| जिससे अब
आंकड़ा 360 हो गया है|
सुबह तकरीबन 10 बजे जिला प्रशासन की तरफ से 9 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होंने की रिपोर्ट जारी की गयी| जिसमे पुलिस लाइन फतेहगढ़ से 35 व 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकले है| मोह्म्म्दाबाद के इंद्रानगर निवासी 28 वर्षीय युवक व आजाद नगर निवासी 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है|
शमसाबाद के मोहल्ला मूलचंद निवासी 43 वर्षीय युवक, शमसाबाद निवासी 45 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव निकला है| फतेहगढ़ भोलेपुर के नगलादीना निवासी 59 वर्षीय महिला और उसका 29 वर्षीय पुत्र संक्रमित निकला है| इसके साथ ही इसी मोहल्ले के 52 वर्षीय अधेड़ पॉजिटिव निकला है|
शाम को आयी कोरोना रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला छाबनी निवासी 48 वर्षीय पुरुष, आबकारी विभाग की 27 वर्षीय महिला व इसके साथ ही मोहल्ला राजीव गाँधी नगर निवासी 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि बुधवार को कुल 12 मरीज संक्रमित निकले है| जिससे संख्या 360 हो गयी है| 10 मरीज अब तक संक्रमण से मौत के मुंह में जा चुके है| जबकि 241 डिस्चार्ज हो गये है| कुल 109 संक्रमित मरीज अभी तक है|