नासूर बना शहर का भीषण जाम, फंसे एसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि)  शहर के लाल दरवाजे से पक्का पुल तक लगने वाला जाम राहगीरों के लिए नासूर बना है। सुबह से शाम तक लोगों को जाम में फंसकर पसीना बहाना पड़ता है, उसके बाद भी यातायात पुलिस इस पर गंभीर नहीं है| सरकार और जिला प्रशासन के लाख मना करने के बाद भी लोग घर से बेबजह निकल रहे है| कंटेनमेंट जोन केबल नमूना बनकर रह गये है| जिसका उदाहरण तब देखनें को मिला जब पुलिस कप्तान एक घंटे जाम में फंसे रहे| बमुश्किल उनका काफिला जाम से निकल सका| इस दौरान सड़क पर दूर-दूर तक सोशल डिस्टेसिंग नजर नही आयी|
दरअसल सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा शहर से गुजर रहे थे उसी दौरान उनका काफिला बूरावाली गली से नेहरु रोड के बीच में फंस गया| यह तब हुआ जब खुद एसपी गाड़ी में बैठे थे| उसके बाद भी पुलिस नजर नही आयी और एसपी के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों नें हटो-बचो कर काफिले को तकरीबन एक घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद जाम से बाहर किया|
लेकिन कोतवाली पुलिस के नाम पर एक सिपाही ही नजर आया| लेकिन वह भी साहब को निकालने में कोई अहम भूमिका नही निभा सका और ना ही साहब की नजर में शहर कोतवाली पुलिस की बेहतर छवि बना सका|
विदित है कि 17 नबम्वर 2018 को इसी शहर कोतवाली क्षेत्र के बूरावाली गली के निकट तत्कालीन एसपी संतोष मिश्रा जाम में फंसे थे| वह कोतवाली जा रहे थे| जाम से निकलकर कोतवाली आने पर उन्होंने कार से पैर नही निकाला और उससे पहले वायरलेस सेट पर संदेश प्रसारित हो गया कि घुमना चौकी इंचार्ज दिनेश भारती लाइन हाजिर| अब उसी जगह पर वर्तमान एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा जाम में फंसे है………|
यह भी पढ़े- जाम में फंसे खफा एसपी ने चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर