फर्रुखाबाद में पालिका सफाई कर्मी सहित 9 और कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा डबल शतक के नजदीक

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना डबल शतक के करीब आ गया है| बीती रात 9 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से आंकड़ा 195 पर पंहुच गया है| जिसमे एक नगर पालिका का सफाई कर्मी भी शामिल है| पूरी खबर केबल जेएनआई पर पढ़े-
बीती रात आयी रिपोर्ट के अनुसार थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी 39 वर्षीय युवक दिल्ली से वापस आया था| एमएसडी में भर्ती है| वह रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित निकला है| शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मदारबाड़ी तलैया फजल इमाम निवासी 25 वर्षीय युवक पालिका में सफाई कर्मी है| वह भी कोरोना की चपेट में है| बूरा वाली गली निवासी 23 वर्षीय युवक के साथ ही पांचाल घाट के दीनदयाल बाग निवासी 25 वर्षीय युवक व रामलीला गढ्ढा निवासी 30 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आने से पॉजिटिव आ गया है| यह खबर जेएनआई न्यूज पर पढ़ रहे है|
लाल दरवाजे पर सुर्ख होता जा रहा कोरोना
शहर के मुख्य द्वार लाल दरवाजे पर कोरोना अपना रंग सुर्ख करता जा रहा है| जिससे मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है| शनिवार को मिली जांच रिपोर्ट में कुल चार लोग कोरोना की चपेट में आ रहे है| रिपोर्ट में लाल दरवाजे पर 50 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय अधेड़, 55 वर्षीय अधेड़ 9 वर्षीय बालक शामिल है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि अब तक कुल 195 केस कोरोना के आये है| शनिवार को 9 केस और मिले है| 116 डिस्चार्ज भी हो चुके है| 72 मरीज अभी सक्रिय है| 7 लोगों की मौत हो चुकी है|