फर्रुखाबाद में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 14 कोरोना पॉजिटिव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को कोरोना का सर्वाधिक आंकड़ा सामने आया| सुबह दो मरीज पॉजिटिव निकले थे| लेकिन शाम होते ही एक दर्जन और पॉजिटिव आने से यह आंकड़ा 14 पर पंहुच गया| जिससे अब जनपद में दहशत का माहौल है |
बुधवार को आयी जाँच रिपोर्ट में शहर के लाल दरवाजे में 70 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव आया है| इसके साथ ही साथ बढ़पुर के मोहल्ला सर्वोदय नगर में 62 वर्षीय वृद्ध को कोरोना की पुष्टि हुई है| इसके साथ ही 19 वर्षीय युवक निवासी तकिया नसरथ खां भी पॉजिटिव निकला है|
वहीं कायमगंज में साथ साथ 7 लोग कोरोना की चपेट में आ गये| जिसमे 5 महिलाओं के साथ ही एक 6 वर्षीय बालक, 12 वर्षीय किशोर, 10 वर्षीय बालिका भी शामिल है| बुधवार को सुबह दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे| जिससे यह संख्या 14 हो गयी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जेएनआई न्यूज को बताया कि कोरोना के 14 मरीज मिले है| जिससे आंकड़ा 180 हो गया है| 104 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है| जबकि 69 सक्रिय केस है| 7 की मौत हो गयी है| 
मास्क ना लगाने पर पुलिस सख्त
मास्क ना लगाने वालो लोगों के खिलाफ एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के आदेश पर पुलिस सख्त हो गयी है| जिससे पुलिस अब दुकानों पर भी जाकर बिना मास्क लगाने वाले लोगों पर कार्यवाही कर रही है| सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज राजेन्द्र चौधरी ने लोगों पर बिना मास्क निकलने वालों के चालान किये|