ट्रांसपोर्ट कर्मी सहित दो और कोरोना पॉजिटिव, 168 हुआ आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बुधवार को आयी जाँच रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले है| जिससे अब संख्या 168 पंहुच गयी है|
शहर कोतवाली के लाल दरवाजा निवासी 55 वर्षीय एक ट्रांसपोर्ट कर्मी कोरोना पॉजिटिव आया है| उसके घर और ट्रांसपोर्ट के आस-पास सम्पर्क में आये लोगों की भी जाँच की जायेगी| कायमगंज के मोहल्ला बगिया निवासी 8 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव आया है| उसका 28 जून को सैम्पल लिया गया था|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जेएनआई से 2 मामले मिलने की पुष्टि की| इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संख्या 168 हो गयी है| अभी तक मरीजों के स्वास्थ्य होंने की संख्या 100 हो गयी है| एक्टिव केस 61 और अभी तक 7 की मौत हो चुकी है|