लुईस के ‘चप्पल से मारो’ वाले वयान पर कांग्रेस महासचिव नें काटी कन्नी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद का कोई महासचिव आये तो उसे ‘चप्पल से मारो’ वाले वयान पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव कन्नी काट गये उन्होंने मीडिया के सिर ठीकरा फोड़ दिया|
फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर पंहुचे यूपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व लोकसभा कोआर्डिनेटर प्रकाश प्रधान नें राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में अधिक भीड़ भेजने के लिए पार्टी के नेताओं को निर्देश किया| उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश की राजनीति में परिवर्तन लायेगी|
लोकसभा के लिए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का नाम किया प्रस्तावित
आगामी लोक सभा चुनाव के लिए बैठक में पूर्व विदेश मंत्री को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने के प्रस्ताव पर संगठन के पदाधिकारियों नें अपनी मोहर लगायी है| कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष खालिद उस्मानी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्मार अली, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बाथम, महामंत्री महेश शर्मा, अनुपम तिवारी, प्रभात कटियार आदि नें प्रस्ताव पर सहमति दी है | सलमान खुर्शीद के साथ ही प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र यादव भी टिकट मांग रहें है|
चप्पल वाले वयान पर महासचिव ने काटी कन्नी
महासचिव प्रकाश प्रधान नें कहा कि लुईस खुर्शीद नें जो वयान दिया है उसे घुमाकर मीडिया नें पेश किया है| उनकी पूरी बात सूने बिना अपने तरीके से समाचार प्रकाशित किये गये| उन्होंने बताया कि वह सुलझी हुई नेता है उन्होंने इस तरह का कोई वयान नही दिया| जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, अनुपम तिवारी, संतोष गुप्ता, मोहित गुप्ता आदि रहे|