कोतवाली के दो वाहन चालकों सहित 4 और कोरोना पॉजिटिव, 140 हुई संख्या

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रविवार को आयी कोरोना रिपोर्ट में फिर से पुलिस को अपनी गिरफ्त में ले लिया| पुलिस के दो वाहन चालकों सहित चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| जिससे पुलिस में जबरदस्त हड़कंप है|
शहर कोतवाली पुलिस के दो वाहन चालक पॉजिटिव आये है| जिसमे एक कोतवाली परिसर में अकेले रहता है व दूसरा चालक एक किराए के आवास में परिवार के साथ रह रहा है| रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दोनों को अब डॉ० अनार सिंह एल-1 अस्पताल में भेजा जा रहा है|
वही कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला पाठक निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने से संक्रमित हो गये| वह फिलहाल पीएन फाउंडेशन कायमगंज में क्वारंटाइन है|
वही हाथा मंगलखां खतराना पॉजिटिव आया| जिससे जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव निकलने से संख्या 136 से 140 केस हो गये| 82 मरीज डिस्चार्ज हो गये| 52 एक्टिव केस है| आधा दर्जन की अब तक मौत हो गयी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि चार और कोरोना पॉजिटिव मिले है| जिससे संख्या 140 हो गयी|