ग्रामीणों ने तहसील गेट पर बांधा खूंखार सांड

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता)किसान आज भी आवारा पशुओं की समस्या को लेकर काफी परेशान है| जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नही देते| गौशाला बनें होंने के बाद भी जितने गौवंश उनके भीतर रखे गये है उसके दो गुने आज भी किसानों की मेंहनत को अपने पैरे तले कुचल रहे है| पिछले कुछ समय से एक खूंखार सांड नें किसानों जे भीतर अपना खौफ भर रखा था| उसके हमले से किसानों की मौत भी हो चुकी है लेकिन अधिकारियों के पास उसको रखनें की जगह ही नही थी| लिहाजा आक्रोशित ग्रामीणों नें सांड की घेराबंदी करके पकड़ लिया और उसे तहसील गेट पर बांध दिया| बाद में उसे गौशाला भेजा गया| जिसके बाद किसानों नें चैन की साँस ली|
तहसील क्षेत्र के ग्राम करनपुर दत्त व उसके आस-पास एक काले सांड का आतंक काफी दिनों से था| वह कई ग्रामीणों पर हमला कर घायल भी कर चुका था| जिसमे दो किसानों की मौत भी हो गयी थी| जिससे ग्रामीण दहशत में थे| ग्रामीणों का कहना है की कई बार तहसील दिवस में शिकायत की लेकिन कोई भी कार्यवाही नही की गयी| लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया था। खेतों में काम करने वाले मजदूर और किसान इस सांड के भय से भयभीत रहने लगे। कई बार इसको पकड़ने का प्रयास किया गया परंतु यह हर बार भागने में सफल रहा। बुधवार को सुबह ग्रामीण एकत्रित हुए। लाठी-डंडों से लैस होकर ग्रामीणों नें सांड को पकड़ने लिया और उसे तहसील गेट पर बांध दिया।
ग्रामीणों द्वारा सांड बांधे जानें की खबर से तहसील के अधिकारी हरकत में आ गये| एसडीएम पदम् सिंह नें उसे पकड़वा कर उसे पकड़वाकर गौशाला भिजवा दिया| जिसके बाद ग्रामीणों नें भी राहत की साँस ली| उप जिलाधिकारी पदम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा गोवंश तहसील गेट पर बांधा गया था उसे गौशाला में भिजवा दिया गया है|