चिकित्सक सहित तीन और कोरोना पॉजिटिव, 132 पर पंहुचा आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना की रफ्तार कम होंने का नाम नही ले रही है| गुरुवार सुबह चार पॉजिटिव आये थे| देर शाम तीन और मरीज बढने से आंकड़ा 132 मरीजों पर पंहुच गया|  लेकिन जिला प्रशासन अभी भी बाजार में भीड़ को कम करने का कोई रास्ता नही निकाल पा रहा है|
गुरुवार को शाम आयी कोरोना रिपोर्ट में थाना मऊदरवाजा के ग्राम कुईयांबूट निवासी 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आयी है| वह अपने 3 वर्षीय पुत्र के साथ तिर्वा अस्पताल गयी थी| जहाँ उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी| शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे निवासी 68 वर्षीय निजी चिकित्सक ने 23 को लोहिया अस्पताल में जाँच करायी थी| उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है| बीते एक दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आये लिपिक की मौत के बाद उनका दूसरा 33 वर्षीय बेटा भी सम्पर्क में आने से संक्रमित हो गया| वह इस समय घर पर है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि जनपद में कुल 132 केस पॉजिटिव आ चुके है| 69 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है| जबकि आधा दर्जन की मौत हो चुकी है| सक्रिय केस 57 है|

Comments are closed.