घर-घर पंहुच बनाने को शुरू हुई भाजपा की कदमताल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी लोक 2022 के चुनाव की तैयारी भाजपा नें भीतर ही भीतर तेज कर दी है| कोरोना काल में सरकार और राजनीति की यादों को खो सी चुकी जनता को फिर से पार्टी के कार्यक्रम के तहत ताजा करने की रणनीति पर भाजपा ने कदम ताल शुरू कर दी है|
गुरुवार को परिवार संपर्क अभियान पार्टी द्वारा चयनित बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वितीय कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा लिखित प्रपत्र को प्रत्येक परिवारों तक पहुंचाया।
सांसद मुकेश राजपूत ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बढ़पुर पश्चिम मंडल के बूथ संख्या 74 रमन्ना गुलजार में मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य के साथ बूथ के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक परिवारों तक प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पत्रक एवं मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। सांसद के साथ बूथ अध्यक्ष राम कुमार कुशवाहा,मंडल महामंत्री पंकज पाल, शेर सिंह राजपूत, आलोक राजपूत, आदि रहें।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी मंडल के बूथ संख्या 181 अंगूरी बाग में मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के साथ पत्रक, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण किया। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मोहम्मदाबाद मंडल के बूथ संख्या ग्राम नवादा दोयम में मंडल अध्यक्ष मान पाल सिंह के साथ परिवार संपर्क अभियान किया इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी द्वारा लिखित प्रपत्र मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्य किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी मंडल के बूथ संख्या 189 नितगंजा एवं जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने बूथ संख्या 283 बागकूचा में जनसंपर्क अभियान किया इस दौरान उन्होंने मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण भी किया।
घर-घर पंहुचाया मोदी का संदेश
फर्रुखाबाद पश्चिम मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय के साथ दिल्लीख्याली कूंचा में सदर विधायक नें मोदी संदेश पत्र घर-घर पंहुचाया|