फतेहगढ़ बाजार खोलने को लेकर व्यापारियों में आपसी रार

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ बाजार खोलने को लेकर व्यापारियों में आपसी रार फैल गयी है| जिसके चलते व्यापार मंडल अधिकारियों से मिलने भी गया लेकिन उनके ना मिलने से रास्ता साफ़ नही हो सका|
दरअसल शासन के आदेश पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने शहर की संकरी गलियों में लगने वाले बाजार एक तरफ ही खुलने के आदेश जारी किये थे| बीते दिनों कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नें चूड़ी वाली गली के साथ ही जो मुख्य मार्ग को लिंक करने वाले बाजार है उन्हें  एक तरफ़ बंद कराने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य को दिये थे|
डीएम के निर्देश पर सब्जी मंडी और चूड़ी वाली गली को एक तरफ बंद कराया गया| जिससे चूड़ी वाली गली के व्यापारी आक्रोशित हो गये| उन्होंने मांग कर कहा कि कोतवाली से कचेहरी मार्ग को भी एक तरफ बंद करा दिया जाये| जिस पर पुलिस से वह बाजार भी एक तरफ बंद करा दिया|
यह बाजार बंद होते ही यहाँ के व्यापारी भी सड़क पर आ गये| चूड़ी वाली गली और कचेहरी मार्ग के व्यापारियों में आपसी कहा-सुनी भी हुई| जिसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी आदि अधिकारियों से भेट करने गये| लेकिन उनसे मुलाकात नही हो सकी|
फिलहाल चूड़ी वाली गली और मुख्य बाजार के दुकानदारों के आपसी खीचतान हो रही है| चूड़ी वाली गली के व्यापारियों का कहना है कि यदि उनकी दुकानें एक तरफ खुलेंगी तो पूरा बाजार भी एक तरफ खुलना चाहिए| व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश चतुर्वेदी नें बताया कि व्यापार मंडल व्यापारी हितों में कार्य करता है| बाजार खोलने को लेकर शुक्रवार को अधिकारीयों से भेट कर कोई हल निकाला जायेगा|
एक तरफ ही खुलेंगे संकरी गलियों के बाजार: सीएम
पूरे मामले पर नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य से जेएनआई नें बात की| उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ चौराहे से होते हुए जिला जेल और जिला से पुलिस लाइन, कचेहरी होते हुए भोलेपुर तक बाजार दोनों तरफ खोलने के आदेश है| लेकिन चूड़ी वाली गली और कोतवाली से कचेहरी मार्ग मुख्य मार्ग नही है| लिहाजा उन्हें एक तरफ ही खोलने की अनुमति दी जायेगी| इस आदेश का हर किसी को पालन करना है| कोई भ्रम ना फैलाये|