फर्रुखाबाद में तीन और कोरोना पॉजिटिव, 39 पर पंहुचा आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना की संख्या बुधवार को 39 मरीज पर पंहुच गयी| बीती रात एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले है| जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप है|
बीती देर रात जिला मुख्यालय पर आयी रिपोर्ट के अनुसार विकास खंड कमालगंज के ग्राम गढ़िया दरौरा निवासी 18 वर्षीय सुमित पुत्र राधेश्याम विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम नगला नादी निवासी 42 वर्षीय सुधा पत्नी जगरूप सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| दोनों अहमदाबाद से आये थे|
विकास खंड राजेपुर के ग्राम कमालुद्दीनपुर निवासी 40 वर्षीय नवरतन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है| नवरतनगाजियाबाद से लौटा था | इनके सैम्पल 1 जून को लिए गये थे | देर रात आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होनें की पुष्टि हुई।
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि तीनो मरीजों को बरौन के कोविड-19 एल 1 अस्पताल में भर्ती किया गया है| अब मरीजों की संख्या 39 हो गयी है| जबकि 21 मरीज ठीक भी हो चुके है| 18 मरीज अभी सक्रिय है|