ब्रेकिंग: दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, किशोर सहित चार जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: परिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव के बाद फायरिंग हो गयी| जिसमे किशोर सहित चार जख्मी हो गये| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खदिया अहमदगंज में पुराने विवाद के चलते दो परिवार आपस मे विवाद करने लगे| देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया| जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ| जिससे गाँव में भगदड़ मच गयी| विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई| घटना के दौरान 7 वर्षीय रानू पुत्र विनोद यादव व दूसरे पक्ष से 22 वर्षीय पिंटू पुत्र लाल सिंह,कृपाल पुत्र रामेंश्वर खितौली पाली हरदोई, हरीशचन्द्र पुत्र जगमोहन,जख्मी हो गये| पुलिस ने रानू, पिंटू व कृपाल को लिंजीगंज अस्पताल भेजा| जंहा से रानू के हाथ में जख्म होने पर परिजनों ने गोली मारने का आरोप लगाया| जिसके बाद सभी को लोहिया अस्पताल भेजा गया| लेकिन बिजली ना होने के कारण घायल रानू का एक्सरे समय पर नही हो सका| पुलिस ने मौके से आदेश पुत्र लाल सिंह को हिरासत में ले लिया|

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| प्रभारी निरीक्षक भुवेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षो को अस्पताल भेजा गया है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| गोली नही चली पथराव हो गया था|