फतेहगढ़ के नगला प्रतिम में मिला कोरोना पॉजिटिव, 34 पर पंहुचा ग्राफ

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है| 1 से लेकर आज संख्या 34 तक पंहुच गयी है| रविवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव मिला है|
रविवार को जिला मुख्यालय पर आयी जाँच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के भोलेपुर नगला प्रीतम निवासी 18 वर्षीय शिवा कोरोना पॉजिटिव आया है| शिवा दिल्ली से लौटा था और उसका सैम्पल 28 मई को लिया गया था|  30 मई को देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई को बताया कि शिवा को बरौन सीएचसी में कोविड-19 एल 1 अस्पताल में भर्ती किया जायेगा| उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 34 केस निकल चुके है| वही 18 स्वास्थ्य होकर घर जा चुके है| इसके साथ ही साथ अभी 16 सक्रिय केस है| जिनका इलाज चल रहा है|