बुद्ध बिहार की दीवार गिराकर दबंगों नें भिक्क्षु पर झोंके फायर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) बीती रात बौद्ध बिहार की निर्माणाधीन दीवार को गिराकर दबंगों ने भिक्क्षु पर फायरिंग कर दी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के संकिसा स्थित बोधि पुस्तकालय एवं महा समता बुद्ध बिहार समिति के अध्यक्ष भिक्क्षु चेतसिक बोधि नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने आरोप कहा है कि बीते लगभग 15 दिन पूर्व आंधी में बुद्ध बिहार समिति की दीवार गिर गयी थी| जिसका पुन: निर्माण कार्य दोबारा कराया गया था| चेतसिक बोधि का आरोप है कि बीती रात लगभग 3 बजे सराय अगहत नयागाँव एटा निवासी योगेन्द्र, आदेश पुत्र श्रीनिवास, पुष्पेन्द्र, बृजेश पुत्र शिवशंकर, अंकित पुत्र आदेश, सचिन पुत्र योगेन्द्र के साथ लगभग एक दर्जन दबंग आये और दीवार तोड़ने लगे| कुछ नें भीतर घुसकर दान पात्र और पूजा के बर्तन उठाये जब विरोध किया तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये| पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की|
थानाध्यक्ष आरके रावत नें बताया कि पड़ताल की जा रही है|  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| फायरिंग की घटना संदिग्ध है|