दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर की तोड़फोड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) बीते दिन दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर घर में तोड़फोड़ भी कर दी| जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की| लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही लगे|
थाना क्षेत्र के ग्राम डांडीपुर निवासी सुन्दर लाल पुत्र फ़ौजदार नें पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते दिन लगभग शाम 3 बजे उसका पुत्र संजय कुमार अपने मक्के के खेत में था| उसी समय  लालू, बृजेन्द्र, मनोज पुत्र रमाकान्त ने उसके पुत्र संजय के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी|
जिसकी शिकायत करने संजय थाने गया हुआ था|तभी देर शाम दबंगो नें उसके घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे सुन्दर लाल बाल-बाल बच गये| इसके साथ उन्होंने तोड़फोड़ भी की| सूचना मिलने पर पुलिस नें मौके पर दबिश दी| लेकिन आरोपी हाथ नही लगे| पुलिस नें तहरीर के आधार पर 147, 148, 149, 452, 352, 307, 504, 427  के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| विवेचना दारोगा संजय कुमार मौर्य को दी गयी है|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि आरोपियों के घर पुलिस नें दबिश दी है| लेकिन आरोपी फरार है| उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा|