ट्रैक्टर में दबकर जख्मी हुए युवक की उपचार के दौरान मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) ट्रैक्टर में दबकर जख्मी हुए युवक की उपचार के दौरान बरेली में मौत हो गयी| शव घर आने पर कोहराम मच गया| पुलिस ने घर जाकर पड़ताल की
थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर निवासी राम सिंह नें पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 1 मई को उनका 22 वर्षीय पुत्र आदेश ट्रैक्टर पर बैठकर खेत में जा रहा था| उसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया| जिससे उसमे बैठा आदेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया| उसके सिर में गंभीर चोट आयी| उसको लोहिया अस्पताल से भी रिफर कर दिया गया| बरेली में उसका उपचार चल रहा था| बीते दिन 3 बजे उसकी मौत की पुष्टि अस्पताल के चिकित्सकों नें की|
शव घर आते ही कोहराम मच गया| मृतक का विवाह बीते 14 मई 2019 को रामपुर मढैया रूपापुर हरदोई निवासी पूनम के साथ हुआ था| उसके एक 3 महीने का पुत्र है| मृतक की पत्नी आदि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
तहरीर मिलने के बाद कस्बा इंचार्ज संजय सिंह मृतक के घर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही करने पंहुचे|
यह भी पढ़ें- मौत के 24 घंटे बाद पंचनामा भरने पंहुची पुलिस, युवक निकला जिंदा