पूर्व भाजपा नेता का पुत्र साथी सहित अबैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) पुलिस ने अबैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया| पुलिस नें आरोपियों के पास से शराब भी बरामद की|
शहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला सेनापति निवासी पूर्व भाजपा नेता व वर्ष 2000 में भाजपा की टिकट पर पूर्व चेयरमैंन दमयन्ती सिंह के खिलाफ नगर पालिका चेयरमैंन  का चुनाव लड़े स्वर्गीय बागिश अग्निहोत्री के पुत्र रविन्द्र उर्फ़ बऊआ व मोहल्ला नाला मछरटठा निवासी अमित पुत्र सुधीर को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास से 46 पौआ अंग्रेजी, 9 बोतल अद्दी, 9 पऊआ बब्बर शेर मार्का पकड़ी गयी|दोनों आरोपियों को पुलिस नें नाला मछरटठा मोहल्ले से गिरफ्तार किया|
शहर में बड़े पैमाने पर हो रही शराब गुटखा की सप्लाई
नगर में भीड़ जरुर घरों में हो| लेकिन पुलिस देशी व अंग्रेजी शराब की सप्लाई और तम्बाकू की बिक्री पर रोंक लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है| शराब या तम्बाकू माफिया अपनी मनमानी करने में लगे है| लेकिन पुलिस के हाथ उनके गिरेबान तक नही पंहुच पा रहे है| जिससे सरकार की मंशा को कही ना कही प्रभावित किया जा रहा है| कभी रात के अँधेरे में तो तड़के सुबह शराब और तम्बाकू की बिक्री चालू है| यह बात पुलिस को छोड़कर और अन्य सभी को जगजाहिर है|
कम दामों पर शराब ना देनें पर ग्राहक ही बने पुलिस के मुखबिर
शराब और तम्बाकू के रेट कम्पनी नही लॉक डाउन में माफिया तय कर रहे है| तभी तो 150 रूपये में बिक्री होनें वाली शराब 500 रूपये तक में बिक्री हो रही है| सूत्रों की माने तो जब एक ग्राहक को कम दामों में शराब नही दी तो उसी नें पुलिस को  शराब की सूचना दी| जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया|