रामगंगा के रास्ते जुगाड़ से जिले में दाखिल ना हो जाये कोरोना!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर प्रतिनिधि) पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर जनपद की सीमा पर लगी पुलिस पूरी तरह से मुतैद है| पुलिस किसी बाहरी व्यक्ति को सीमा के भीतर प्रवेश ही नही दे रही है| लेकिन पड़ोसी जनपद से आवागमन रामगंगा में नाव के रास्ते जारी है| जिससे खतरा है कि कही पड़ोसी जनपद के लोग अपने साथ कोरोना लेकर जिले में दाखिल ना हो जायें|
थाना क्षेत्र की डबरी सीमा पुलिस ने सील कर रखी है| जिसके चलते बरेली, शाहजंहापुर, हरदोई और लखनऊ आदि जगहों से बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गयी है| लेकिन जनपद में दाखिल होंनें के लिए बाहरी लोगों नें जुगाड़ का रास्ता बना लिया है|
सीमावर्ती किसानों के लिए की गयी रामगंगा में नाव की व्यवस्था बाहरी लोगों के लिए किसी पुल से कम नही है| कड़क्का विचपुरिया की तरफ निकालने रामगंगा नदी को गैर जनपद के लोग नाव से पार कर जिले में पंहुच रहे है| पुलिस को इसकी भनक तक नही है| बाइके नाव पर सबार कर जिले में आ रहे लोग फर्रुखाबाद में अपना काम निपटाने के बाद वापस नाव पर बाइक रखकर उस पार चले जा रहे है| जिससे जिले को कोरोना का खतरा बढ़ सकता है| बाइक को रामगंगा पार कराने के लिए 100 रूपये तक बसूली भी हो रही है| पुलिस को इसकी भनक तक नही|
थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार नें बताया कि यदि बाहरी लोग नाव से जनपद में आ रहे है तो जाँच कर आवाजाही बंद करायी जायेगी| 
अल्लागंज से रामगंगा के रास्ते आ रही तम्बाकू 
(अमृतपुर प्रतिनिधि): जिले में तम्बाकू और गुटखा पर पाबंदी लगने के बाद दुकानदार जिले के बाहर से भी तम्बाकू और गुटखा बिक्री के लिए लेकर पंहुच रहे है| जनपद शाहजहाँपुर के थाना अल्लागंज के निकट से सड़क निकल कर जनपद की सीमा पर रामगंगा के निकट निकलती है| जंहा से बमुश्किल 200 मीटर नाव की सबारी के बाद सामान या सबारी शाहजहाँपुर से फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के ग्राम महोलिया घाट पर पंहुच जाते है| यहाँ से निजी वाहनों से सामान और प्रतिबंधित तम्बाकू और गुटखा भी सप्लाई हो जाता है| सूत्रों की माने तो सुबह 5 बजे से 6:30 बजे के बीच सीमा में सेंधमारी की जाती है|
थानाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि यदि अबैध रूप से तम्बाकू या बाहरी व्यक्ति जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे है तो जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|