फर्रुखाबाद में नाव से गंगा पार कर रहे 25 नेपाली पकड़े

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) रात के अँधेरे में पुलिस से बचकर पुल से ना जाकर नाव से गंगा पार कर रहे 25 नेपाली पुलिस ने पकड़ लिये| उन्हें कोरनटाइन किया गया है|
बीती रात पुलिस को सूचना मिली की शहर कोतवली क्षेत्र के पांचाल घाट पर कुछ लोग नाव से गंगा पार कर रहे है| सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया| पुलिस को मौके पर 25 लोग मिले| जांच करने पर पता चला कि सभी नेपाल के रहने वाले है| उन्होंने बताया कि कुछ लोग पंजाब और कुछ लोग दिल्ली में नौकरी कर रहे थे| लॉक डाउन के चलते बीते 7 दिन पहले वह दिल्ली, हरियाणा से चले थे|
चौकी इंचार्ज जेपी शर्मा नें उन्हें फ़तेहगढ़ में बनाये गये शेल्टर होम क्वॉरेंटाइन सेन्टर में ट्रक में भरकर भेजा|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि कुल 25 नेपाली पकड़े गये है| उन्हें क्वॉरेंटाइन सेन्टर फतेहगढ़ में रखा गया है|