आर्थिक तंगी से तंग ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नबावगंज) आर्थिक तंगी से तंग आकर ग्रामीण ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के हईपुर निवासी 33 वर्षीय चुन्ने लाल पुत्र भोजराज सुबह 10:30 बजे अपने घर से निकला था| उसके बाद उसने ग्राम बेग निवासी विनोद दीक्षित के आम के बाग़ में तहमल से फांसी लगाकर जान दे दी| परिजनों को जानकारी होनें पर कोहराम मच गया| जिसके बाद पत्नी कमला देवी परिजनों के साथ मौके  पर आ गयी| कमला ने बताया कि घर में बीते तीन दिन से गेंहू खत्म हो गये थे| तीन दिन से केबल चाबलों से ही गुजारा चल रहा था|
जिससे चुन्ने आये दिन घर में झगड़ा करने लगा था| आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक नितिन कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|