लिंजीगंज बाजार में फिर उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, पुलिस ने भांजी लाठीयां

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जिला प्रशासन के लाख प्रयास के बाद लिंजीगंज के किराना बाजार में दुकानदारों  की भीड़ को नियंत्रित नही किया जा सका है| बुधवार को जेएनआई टीम ने बाजार का निरीक्षण किया तो हालात काफी खराब दिखे| जानलेवा भीड़ एक दूसरे की जान की दुश्मन बनी दिखी| जानकारी मिलने पर आलाधिकारी मौके पर आ गये| पुलिस ने लाठियां पटक कर सभी को खदेड़ दिया|
बीते दिनों लिंजीगंज के व्यापारियों के साथ नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य और सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने लॉक डाउन के सम्बन्ध में बैठक की थी| जिसमे तय हुआ था कि कोई भी थोक व्यापारी फुटकर दुकानदार को सीधे राशन नही देगा और केबल किरानें से सम्बन्धित दुकाने ही खुलेंगी| अधिकारीयों के आदेश को कुछ दिन में दर किनार कर बुधवार को पुन: जान लेवा भीड़ सुबह सूर्य की किरणें निकलने से पहले लिंजीगंज बाजार पंहुच गयी| फोटो इस बात की गबाह है की सरकार के फरमान को किस तरह से नजर अंदाज कर व्यापारी अपनी मनमानी पर उतारू है|  सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी व शहर कोतवाली पुलिस फ़ोर्स के साथ आ गयी| भीड़ को पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ दिया| व्यापारियों को सख्त हिदायत दी गयी कि वह नियम का पालन करें|यदि दोबारा भीड़ हुई तो कार्यवाही अमल में लायी जायेगी|