लोहिया में अब भर्ती नही होंगे कोरोना मरीज, ना ही होंगे सैम्पल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया जिला अस्पताल में अब कोरोना से सम्बन्धित मरीज भर्ती नही किये जायेंगे और ना ही उनके सैम्पल होंगे| जेडी में बैठक कर आदेश जारी कर यह व्यवस्था लागू की है| अब बरौन सीएचसी में मरीजों को भर्ती किया जायेगा|
लोहिया अस्पताल  में जिले के नोडल अधिकारी व अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आर के सिंह ने चिकित्सकों के साथ बैठक ली| जंहा उन्होंने कोरोना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली| इस दौरान उन्होंने आदेश जारी किया कि सीएचसी बरौन में बनाये गये कोविड-19 अस्पताल में ही कोरोना से सबंधित मरीज भर्ती होंगे| इसके साथ ही साथ मिशन अस्पताल में सीएमओ के निर्देशन में लगी टीम सैम्पल लेगी| पहले मरीज लोहिया अस्पताल के फ्लू कार्नर अपना चेकअप कराया जायेगा| संदिग्ध मिलने पर उसे मिशन अस्पताल में भेजकर नमूना लेकर बरौन में भर्ती किया जायेगा|
सीएमएस डॉ० अशोक कुमार ने बताया कि अब बरौन में ही मरीजों के भर्ती होनें की व्यवस्था की गयी है| सैम्पल मिशन अस्पताल में होंगे| लोहिया में कोरोना के मरीज भर्ती नही किये जायेंगे| फ़िलहाल आईसोलेशन जारी रहेगा|