40 बसें दिल्ली सबारियां लेनें रवाना, 55 बसों का है लक्ष्य

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद आने वाले दिल्ली में बैठे यात्रियों को राहत देंने वाली खबर है| जनपद से 40 बसें दिल्ली रवाना की गयी है| जो दिल्ली से फर्रुखाबाद आने वाली सबारियों को लेकर आयेंगी|
दरअसल दिल्ली के आनन्द बिहार बस अड्डे सहित कई प्रमुख जगहों पर फर्रुखाबाद और उसके आस-पास रहने वाले यात्री फंसे हुए है| जिसने जनपद आने में असुबिधा हो रही है| जिसके चलते अब जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर उन्हें लाने की व्यवस्था की है| फर्रुखाबाद रोडबेज बस अड्डे से 40 बसें दिल्ली के लिए भेजी गयी है| जो दिल्ली में फंसे यात्रियों को जनपद में लेकर आयेंगी|
एआरएम रोडबेज अंकुर विकास नें जेएनआई को बताया कि कुल 40 बसें दिल्ली आनन्द बिहार के लिए रवाना की गयी है| इसके साथ ही साथ 55 बसों का लक्ष्य है| जो बसें बची है उन्हें भी रवाना किया जायेगा|

दस बसें जिले से विभिन्य जनपदों के लिए हुई रवाना

दिल्ली सहित कई अन्य जगहों से फर्रुखाबाद पंहुचने वाले यात्रियों को उनके गन्तब्य हरदोई, कानपुर, कन्नौज, इटावा, शाहजंहापुर व बरेली आदि जगहों तक पंहुचाने के लिए लगभग 10 बसे संचालित की गयी| जिनसे लगभग 900 सबारियां रवाना की गयीं|
नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि कुल 10 बसें चलायीं गयी है| जिसमे 6 रोडबेज व 4 प्राइवेट बसें संचालित की गयी है | इन्हे 12 से 13 घंटे का पास दिया गया है| बसें सबारियां उतार कर वापस लौटेंगी| 

Comments are closed.