कोरोना अधिकारी का वाहन रोंकने पर डाक्टर से हुई अभद्रता, इमरजेंसी सेवाएं बंद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में कोरोना अधिकारी के पद पर तैनात चिकित्सक के साथ सड़क पर मौजूद सीओ सिटी के द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगा| जिसके बाद चिकित्सकों ने हंगामा कर दिया| जिससे जिला प्रशासन के हाथपैर फूल गये| लगभग डेढ़ घंटे तक फ्लू कार्नर व इमरजेंसी में कुड़ी लगी रही| आलाधिकारियों नें कहसुनकर मामले को शांत कराया|
गुरुवार दोपहर लोहिया अस्पताल से अपनी कार पर सबार होकर फ्लू व कोरोनाधिकारी डॉ० इमरान अली अपने घर मोहल्ला खैराती खां जा रहे थे| उन्होंने बताया कि जब वह लाल दरवाजे पर पंहुचे तो उनकी गाड़ी पुलिस नें रोंक ली| मौके पर सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ मौजूद थे| उन्हें अपना पहचान दिखाया| लेकिन उसके बाद भी सीओ नें वाहन पास ना होने पर अभद्रता की| जिसकी जानकारी उन्होंने ईएमओ डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी को दी|
जिसके बाद डॉ० चतुर्वेदी लाल दरवाजा पंहुच गये| लेकिन तब तक सीओ सिटी जा चुके थे| जिसके बाद वह लोग लोहिया अस्पताल आ गये| चिकित्सक के साथ अभद्रता की खबर से डाक्टरों में आक्रोश फ़ैल गया| उन्होंने हंगामा कर दिया| सूचना मिलने पर एडीएम विवेक श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य आदि मौके पर आ गये| चिकित्सको नें सीओ को मौके पर बुलाने की मांग की| जिसके बाद सीओ सिटी को मौके पर बुलाया गया| अधिकारियों से वार्ता के चिकित्सक शांत हो गये|
पीएमएस के अध्यक्ष डॉ० वीके दुबे नें बताया कि सीओ सिटी ने माफ़ी मांग ली है| जिसके बाद चिकित्सक शांत हो गये| सेवायें बाधित नही की गयी थी|  अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि चिकित्सकों से वार्ता के बाद मामले को शांत करा दिया गया| चिकित्सक काम पर है|

Comments are closed.