संयम और संकल्प के साथ “जनता कर्फ्यू” का समर्थन करेगा फर्रुखाबाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: (नगर प्रतिनिधि) कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए पूरे देश में पीएम मोदी के निर्देश पर जनता कर्फ्यू किया जा रहा है| जिसमे कोरोना को भगाने के लिए जनपद की जनता नें कोरोना पर कंट्रोल को खुद पर जतना कर्फ्यू लागू करने का  मन बना लिया है|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें सभी जनपद वासियों से जनता कर्फ्यू में पूरा सहयोग करने की अपील की है| उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए जनपद वासियों का सहयोग जरुरी है| जिसके बाद यह लड़ाई सम्भव नही| लिहाजा खुद पर नियंत्रण रखे और रविवार को घर में ही रहें| डीएम ने शराब ठेकों को भी 22 मार्च को सुबह 10 बजे से रात बजे तक बंद रहने के आदेश दिये|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने नगर फ्लेग मार्च कर लोगों को जनता कर्फ्यू के लिए जागरूक किया और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वह बाजार ना खोले| नगर के खतराना निवासी राजू टंडन, सुनील टंडन, शान मोहम्मद, आलोक त्रिवेदी आदि ने मास्क बाँटे और सेनेटाइजर भी दिये| इसके साथ ही जनता कर्फ्यू ,सहयोग करने की सलाह भी दी|