ठंडी सड़क का बजट आने के बाद भी बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

lakhman-singhफर्रुखाबाद: ठंडी सड़क पर ना जाने कितनी राजनीति गर्म हुई और कई लोगो ने इसका श्रेय खुद लेना चाहा लेकिन सफलता किसी के भी हाथ नही लगी| पहले सर्वोदय मंडल, उसके बाद बीजेपी और फिर ना जाने कितनो ने ठंडी सड़क के निर्माण को लेकर राजनीति बुलंद की| लेकिन शासन और कागजात अपने हिसाब से चलते है| बीते दिनों शासन ने रेलवे स्टेशन से पांचाल घाट तक मरम्मत कराने के लिये 1.31 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर दिये| जानकारी होने के बाद भी सर्वोदय मंडल ने हवन का हाईप्रोफ़ाइल ड्रामा किया|

बीते कई महीनों से ठंडी सड़क की हालत खस्ता है| पीडब्लूडी की तरफ से बीते 3 जुलाई 2015 को मुख्य अभियंता कानपुर क्षेत्र को पहले ही पत्र लिखा गया था| जिसकी स्वीकृत काफी लम्बे समय के बाद हुई| जिसमे शासन ने 1.31 करोड़ मंजूर किया है वह भी केबल पेंच वर्क के लिये| काम शुरू होने के पूर्व सर्वोदय नेताओ ने आईटीआई चौराहे पर बैठकर बुद्धि शुद्धि हबन का आयोजन किया| चंद मिनट चले हाई-प्रोफाइल ड्रामे के बाद सर्वोदय नेता मौके से चले गये| लक्ष्मण सिंह ने कहा की ठंडी सड़क का विधिवत निर्माण शुरू नही हुआ तो अंजाम चौकाने वाले होंगे| जिसके बाद सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार के गुर्गे लक्ष्मण सिंह के आवास पर पंहुचे और उनकी ठेकेदार से फोन पर वार्ता करायी| हबन के दौरान विक्रांत सिन्हा, अनीता सक्सेना, सतीश चन्द्र, विकास यादव, विवेक सक्सेना, सरोजनी राठौर, अनुराग वर्मा अदि मौजूद रहे|

लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन पचौरिया ने बताया कि बजट प्राप्त हो गया है। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। यदि संभव हुआ तो कुछ भाग पर आरसीसी भी की जा सकती है।