कोरोना वायरस: नेपाल से लौटे ग्रामीणों को गाँव से बाहर ना निकलने की हिदायत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) तीर्थ यात्रा कर नेपाल से लौटे लगभग तीन दर्जन ग्रामीणों के साथ की मजरे के सभी वाशिंदों को गाँव से बाहर ना निकलने की सलाह दी गयी है| आलाधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल की|
विकास खंड क्षेत्र के एक गाँव के लगभग 40 लोग धार्मिक यात्रा पर नेपाल गये थे| जंहा से वापस लौटने पर एक महिला को उल्टी आदि की शिकायत की| जिसके बाद सूचना एसडीएम सदर अनिल कुमार व सीएमओ डॉ० चन्द्रशेखर ने मौके पर जाकर पूरे मजरे का जायजा लिया| एक 5 वर्षीय बालिका को बुखार की शिकायत होंने पर उसकी जांचे कराने के निर्देश दिये| इसके साथ ही ग्रामीणों को गाँव से बाहर ना जाने की हिदायत दी गयी है|
मजरे में 300 की है आबादी
जिस गाँव के मजरे को नजर बंद किया गया है| उसमे कुल 250 से 300 की आबादी है| सभी को शतर्क रहने के लिए कहा गया है| इसके साथ दिन में कई बार हाथ साबुन से धोनें की सलाह भी ग्रामीणों को दी गयी है|