हाई-वे पर डीसीएम को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटा, 9 जख्मी

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) शादी समारोह से लौट रहे ट्रैक्टर सबार अचानक पुलिया से नीचे ट्रैक्टर पलटने से जख्मी हो गये| जिसमे लगभग 9 लोग जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया| जंहा से दो की हालत  गंभीर होंने पर रिफर कर दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी 30 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज निवासी रिश्तेदार राकेश की पुत्री के विवाह में शामिल होकर ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रहे थे| उसी समय खिमसेपुर पुलिया के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर नियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया| जिससे चालक जितेन्द्र के साथ ही ट्रैक्टर में बैठे 28 वर्षीय सरिता पत्नी जितेन्द्र व जितेन्द्र का 4 वर्षीय पुत्र नितिन, 24 वर्षीय रीता पत्नी प्रेम चंद्र, प्रेम चन्द्र के पुत्र 6 वर्षीय राजन, 8 वर्षीय निशांत निवासी मदनपुर, 30 वर्षीय सीता पत्नी विष्णु दयाल और 5 वर्षीय अंशु पुत्र विष्णु दयाल व 6 वर्षीयकीर्ति पुत्री विष्णु दयाल निवासी खिमसेपुर बुरी तरह जख्मी हो गये|
सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से खड्ड से बाहर निकाल सीएचसी में भर्ती किया गया| जंहा से हालत गंभीर होने से सीता और जितेन्द्र को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया|
जिला प्रशासन के पास नही खूनी पुलिया को ठीक कराने का समय
हाई-वे पर खूनी पुलिस को ठीक कराने का समय जिला प्रशासन के नही है| यह खिमसेपुर पुलिया वर्षो से छतिग्रस्त है| इसमे ना जाने कितने वाहन पलट चुके है लेकिन उसको दुरस्त कराने का समय जिला प्रशासन के पास नही है|