एसपी आवास पर तैनात सिपाही नें लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सुबह एसपी आवास पर डियूटी देकर आया सिपाही फांसी पर लटका मिला| सूचना पर पंहुचे पुलिस व आलाधिकारियों नें गहनता से छानबीन की| घटना स्थल के फोटोग्राफी व वीडियो भी तैयार कराये गये|  पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया|
जनपद इटावा के न्यू फ्रेंड्स कालोनी निवासी 37 वर्षीय सौरभ यादव पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैंनात था| वह वर्तमान में पुलिस अधीक्षक आवास पर पहरा डियूटी कर रहा था| वह फतेहगढ़ के नवदिया निवासी सत्यप्रकाश शुक्ला के घर में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था| बीती रात पहरा डियूटी देकर सुबह लगभग 8:15 बजे सिपाही सौरभ अपने घर पंहुचा| उसके बाद उसका शव लाइलोन की रस्सी से छत के कुंडे में फांसी पर झूलता  जिसकी जानकारी होनें पर मौके पर भीड़ लग गयी| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप, सीओ प्रदीप सिंह,कोतवाल फतेहगढ़ जेपी पाल आदि मौके पर आ गये| मृतक सिपाही के परिजनों को सूचना दी गयी| मौके पर की गयी छानबीन में नजर आया कि नाइलोन की रस्सी से फांसी के फंदे पर टंगे सिपाही के दोनों पैर के पंजे समानांतर थे| उसने डियूटी से लौटने के बाद केबल बर्दी की शर्ट उतारी थी| जबकि बेल्ट व पैंट पहने था| उसकी शर्ट की दोनों आस्तीन फटी नुची थी| हाथ के पंजे के ऊपर भाग में खरोंच जैसे निशान थे| मौके पर ही उसका मोबाइल टूटा पड़ा था| मकान मालिक सत्य नारायण शुक्ला नें बताया कि सौरभ के अलावा उनके मकान में दूसरा किरायेदार लखीमपुर निवासी देवेश रहता है| देवेश नें ही उन्हें आवज देकर बुलाया और बताया कि वह नहानें जा रहा था तभी उसने देखा की सौरभ का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है| सूचना मिलने के काफी देर बाद मृतक की पत्नी प्रीती उर्फ रश्मि आदि मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक सिपाही के 8 वर्षीय पुत्र वंश व 6 वर्षीय पुत्री परी है| मृतक 2005 बैच का सिपाही था| सूत्रों के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में सौरभ की मौत का कारण फांसी लगाये जानें से साँस नली का अबरुद्ध होना  तथा मौत का सम्भावित समय 6 घंटे पूर्व का बताया गया है| इसके अलावा कलाईयों में भी खरोंच का उल्लेख भी किया गया है| अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें बताया कि सभी बिन्दुओं पर जाँच की जा रही है| प्रारम्भिक जाँच में आत्महत्या की ही बात सामने आयी है|