सुभाष की पुत्री गौरी को मिली बुआ की गोद

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: पुलिस एनकाउंटर में मारे गये शातिर सुभाष की पुत्री को आखिर उसकी बुआ नें गोद ले लिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढूईयां निवासी वेदमती पत्नी अजय कुमार नें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया| जिसमे कहा कि वह मृतक सुभाष की बहन है| जिससे वह उसकी पुत्री गौरी की बुआ है| वह गौरी को गोद लेना चाह रही है| वह गौरी की परवरिश करने में सक्षम है| जिसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजीब गंगवार व प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के सामने गौरी को उसकी बुआ के सुपुर्द कर दिया गया|