प्रकाशोत्सव: मानस की जात सबै सको पहचानवो

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर सभी को सदमार्ग पर चलने का मंत्र दिया गया| इसके साथ ही कुरीतियों से भी दूर रहने की सलाह दी गयी|
फ़तेहगढ़ के कर्नलगंज स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा पर प्रकाशोत्सव बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया| जिसमे गुरुनानक देव जी के संदेश को भी लोगों को बताया गया| जिसमे कहा गया कि गुरु नानक देव नें समाज में फैली कुरीतियों जाति-पांति,ऊंच-नीच, छुआ-छुत से दूर रहने का संदेश दिया था| गुरु नानक देव नें कहा था कि मानस की जात सबै सको पहचानवो का संदेश देकर सभी मनुष्यों को एक प्रेम के बंधन में बधनें का संदेश दिया| इसके साथ ही कहा गया कि भ्रूण हत्या पर संदेश दिया कि उस जन्मी की हत्या मत करो जो राजाओं को जन्म देनें वाली है|
महोत्सव में कानपुर से आये अमरिक सिंह नें कीर्तन किया|
इसके साथ ही लखनऊ से आये बलदेव सिंह नें गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला| जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, दीपिका राजपूत, गुरु द्वारा अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह, दीप सिंह, सतनाम सिंह, बंटी सरदार, अमर जीत सिंह, रामवीर सिंह व बलबिन्दर सिंह आदि ने लंगर में प्रसाद लिया|