किसानों की समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का तहसीलों पर प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: किसानों की विभिन्य समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया| जिसके तहत सरकार पर भी हमला किया गया|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रस कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर पर जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को तहसील दिवस में ज्ञापन और किसानों की समस्याओं से सम्बन्धित पत्र दिये| कांग्रेस नें कहा कि सरकार नें बड़े-बड़े उद्योग पतियों का कर्जा माफ़ किया है तो किसानों का कर्जा माफ़ क्यों नही किया गया| देश और प्रदेश का विकास तभी होगा जब किसान का विकास होगा| इस दौरान इमरान अंसारी, फाजिल खान, सुधीर कटियार, डॉ० अतुल वाथम, शिवम वाजपेयी, वरुण त्रिपाठी आदि रहे|
तहसील कायमगंज में मनोज गंगवार के अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा | तहसील अमृतपुर अनीस सिंह सोमवंशी नें एसडीएम अमृतपुर विजेंद्र कुमार को ज्ञापन सौपा|