छात्र की उपचार के दौरान मौत के बाद परिजनों नें काटा हंगामा, तोड़फोड़

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में घायल छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गयी| परिजनों नें इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया| जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर आ गया | पुलिस नें समझा कर मामले को शांत कर दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर गोवा निवासी 18 वर्षीय अभिषेक पुत्र रामनरेश यादव  अपने साथियों सहित बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देकर फर्रुखाबाद से घर लौट रहे थे| उसी समय कायमगंज वाईपास पर मार्गदुर्घटना में जख्मी हो गया था| उसके साथी भी जख्मी थे| उन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में दोपहर 12:25 बजे भर्ती किया था|
अभिषेक को दूसरी मंजिल के अर्थो वार्ड में भर्ती किया गया था| उसकी टांग में फैक्चर था| अभिषेक के बहनोई जनपद एटा के जैथरा नगला बेनी निवासी कमल किशोर नें बताया कि अभिषेक को दर्द की शिकायत हुई तो एक नर्स ने एक इंजेक्शन लगा दिया| जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गयी| सूचना देनें पर ईएमओ डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी उसको देखने पंहुचे उन्होंने पड़ताल के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया|
अभिषेक की मौत पर परिजन आक्रोशित हो गये| उन्होंने जमकर हंगामा किया| इमरजेंसी में भी गदर कर लापरवाही का आरोप जड़ा| डाक्टर अभिषेक नें बताया की उनके और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास किया| घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल वेदप्रकाश पाण्डेय, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष जेपी शर्मा, कोतवाली फतेहगढ़ जसबंत सिंह आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| पुलिस नें परिजनों को समझाकर मामले को शांत करा दिया|
उधर डॉ० वीके दुबे, डॉ० राजेश तिवारी, डॉ० गौरव मिश्रा, डॉ० प्रदीप सिंह, डॉ० श्रेय खंडूजा आदि चिकित्सक मौके पर आ गये| उन्होंने इसका विरोध किया| इसके बाद इमरजेंसी बाधित कर गेट बंद कर दिया| बाद में कुछ देर बाद गेट खोल दिया गया|
मृतक के बहनोंई कमल किशोर ने किसी प्रकार की तोड़फोड़ से साफ़ इंकार किया है| वही डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें बताया कि वह फ़िलहाल इमरजेंसी में केबल गंभीर मरीज ही देखेंगे| प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पाण्डेय नें बताया कि अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|