चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगा कार सबार महिलाओं ने किया हाई-वे जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: एक शादी समारोह में शामिल होनें आयी कार सबार महिलाओं नें पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाकर जाम लगा दिया| तकरीबन एक घंटे जाम लगाने के बाद महिलायें हंगामा करती रही| बाद में समझा-बुझाकर जाम खुलवाया जा सका|
जनपद एटा के नया गाँव निवासी शैलेन्द्र सिंह के साथ कार में दिल्ली निवासी राजकमल और दो महिलाएं फ़तेहगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होंने फतेहगढ़ जा रहे थे| जिसके बाद सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की| शैलेन्द्र सिंह नें बताया कि उसी दौरान पीछे से आये एक तेज रफ्तार ट्रक नें उनकी कार में टक्कर मार दी| शैलेन्द्र का आरोप है कि जब इसकी जानकारी उन्होंने चौराहे पर खड़े सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेन्द्र चौधरी को दी तो उन्होंने ट्रक भगा दिया| जिस पर कार सबार आक्रोशित हो गये| उन्होंने कार को सेन्ट्रल जेल चौराहे पर बीचो-बीच खड़ी कर जाम लगा दिया| जाम लगने से हाई-वे के दोनों तरफ कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया|
जाम लगाये महिलाओं नें चौकी इंचार्ज जितेन्द्र चौधरी पर अभद्रता करने का आरोप लगा पुलिस कर्मियों को शराब के नशे में होंने का भी आरोप जड़ा| घटना की सूचना पुलिस के आलाधिकारियों को दी गयी| सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ नें फोन से जाम लगाये लोगों से वार्ता की|  कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह फ़ोर्स के साथ आ गये| महिलाओं नें उससे चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की| भाजपा नेता शिवम दुबे भी आ गये| उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया| प्रभारी निरीक्षक नें जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया और कार को दुरस्त करने की बात कही| जिसके बाद उन्होंने जाम खोला|
चौकी इंचार्ज ने महिलाओं के आरोप को गलत बताया और कहा की कार सबारों ने उनके साथ खुद ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया| सीओ सिटी नें बताया कि जांच करायी जायेगी|