कश्मीरियों के मामले में कई एजेंसियां जाँच में जुटी

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: (कमालगंज)  बीते दिन संदिग्ध रूप से पकड़े गये चार कश्मीरियों को लेकर मामला गर्म हो गया है| स्थानीय जाँच एजेंसियों के साथ ही कई और जाँच एजेंसी कश्मीरियों के मामले में सच जानने में जुटी है|
पुलिस नें संदिग्ध रूप से घूम रहे  चार कश्मीरियों को इंटेलीजेंस की सूचना पर दबोच लिया था| उन्होंने पुलिस को अपने नाम रियाज व मो० फार्रुख पुत्र बरफुद्दीन, शौकत हुसैन पुत्र फजल हुसैन, गुलाम रब्बानी पुत्र शखी मोहम्मद  निवासी महोते थाना चुरनकोट जिला पुंछ जम्मू कश्मीर को दबोच लिया था|
पकड़े गये कश्मीरियों के पास पुलिस को आधार कार्ड, पासपोर्ट, चंदा करने की रसीदें आदि मिली| आरोपियों नें पुलिस को बताया कि उनका एक मदरसा जामिया ज्याउल कुरान बन रहा है| जिसके लिए वह लोग चंदा एकत्रित कर रहे है| इससे पूर्व वह अलीगढ़, कासगंज, गंजडूडबारा, बदायूं व फर्रुखाबाद से चंदा एकत्रित कर चुके है| पुलिस पड़ताल में जुटी है| संदिग्ध कश्मीरियों के पकड़े जाने की खबर लगते ही आईबी और आर्मी इंटेलीजेंस ने भी जाँच शुरू कर दी है|
कश्मीरियों के मामले में राजनीति भी हुई गर्म
पकड़े गये कश्मीरियों की पैरवी करने ले लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार पंहुचे| उन्होंने पुलिस से वार्ता की| इसके बाद उन्होंने सुरतकोट डीवाईएसपी जावेद चौधरी से फोन पर वार्ता के साथ ही पुंछ के थानाध्यक्ष अनीश कुमार से वार्ता कर कमालगंज थानाध्यक्ष की बात करायी| जिलाध्यक्ष विजय कटियार नें बताया कि जम्मू कश्मीर के प्रदेश सचिव शहनबाज चौधरी के निर्देश पर वह आयें है| कुछ देर के बाद भाजपा विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर भी थाने आ गये| उन्होंने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से जाँच कर कार्यवाही होंनी चाहिए|
आईजी मोहित अग्रवाल नें बताया कि पकड़े गये कश्मीरियों की जाँच सेना, आईबी व स्थानीय अधिसूचना ईकाई के द्वारा की जा रही है| जो तथ्य सामने आयेंगे उनके हिसाब से कार्यवाही की जायेगी| 

 

 

कश्मीरियों के मामले में