महिला ने दिया विचित्र नवजात को जन्म, कुछ देर बाद हो गयी मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीती रात एक महिला नें निजी अस्पताल में एक विचित्र बालक को जन्म दिया| जिसको देखकर सभी भयभीत हो गये| उसे देखने को भीड़ उमड़ गयी| कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी|
थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर कन्हईनगला निवासी बंटू की पत्नी नेमा देवी को बीती गुरुवार की रात कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसब हेतु भर्ती किया गया| शुक्रवार तड़के 3 बजे महिला नें एक विचित्र बालक को जन्म दिया| नवजात के पेट में एक बड़ा ट्यूमर था| चेहरा भी विचित्र सा नजर आ रह था| जन्म के कुछ समय के बाद ही नवजात नें दम तोड़ दिया| नवजात को देखने के लिए भीड़ उमड़ी|