कारगिल शहीद के शहादत दिवस पर हर आँख हुई नम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी..।  कारगिल शहीद के शहादत दिवस पर देश भक्ति के तराने गूंजे| सभी नें शहीद को पुष्पांजली अर्पित की|
नगर के सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट कारगिल शहीद मिलेटरी सिंह का 13 फरवरी को शाहदत दिवस मनाया गया| आज के ही दिन मिलेटरी सिंह सीमा पर कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गये थे|  मिलेटरी सिंह की शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य व भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल नें शहीद के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की|  इस दौरान मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का पेश किये गये| पूरा पांडाल देश भक्ति के तरानों से गूंज उठा|
नगर मजिस्ट्रेट नें कहा कि शहीद शरीर जरुर छोड़ देंते है लेकिन वह देश के हर हिन्दुस्तानी के दिल में धड़कन बनकर जिन्दा रहते है|मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि देश को मिलेटरी सिंह जैसे बेटे पर गर्व है| सभी नें, मिलेटरी सिंह की पत्नी वीरनारी गीता सिंह को सम्मानित किया|
शहिद के परिजनों ने सरकार द्वारा शहीद का हक उसे ना मिलने का मुद्दा उठाया| परिजनों नें कहा कि सरकार ने पेट्रोल पम्प देंने की बात कही थी लेकिन आज तक केबल वादे ही किये| कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार, भारती मिश्रा,विजय शुक्ला, वीरेन्द्र राठौर, संजय सोमबंशी, राकेश सिंह राठौर, रवि मिश्रा, आदित्य दीक्षित, प्रभात शाक्य, सुशील कुमार, सुधीर कुमार आदि रहे| संचालन वीरपाल सिंह नें किया|
कारगिल शहीद के कार्यक्रम से डीएम-एसपी का किनारा
श्रद्धांजलि सभा में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के आने का कार्यक्रम था| लेकिन वह कार्यक्रम में नही पंहुचे और नगर मजिस्ट्रेट को कार्यक्रम में भेज दिया|