ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सबार की मौत, साथी गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बाइक से घर जा रहे अधेड़ की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गयी| जबकि उसका साथी जख्मी हो गया| उसे लोहिया अस्पताल से रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के नगला नट निवासी 55 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र रामकिशोर अपनी ससुराल गया था| जंहा से अपने परिवारी भाई उमेश के साथ बाइक से घर लौट रहा था| जब वह राजपूताना चौकी के निकट से गुजर रहे थे तभी ट्रैक्टर नें उनको जोरदार टक्कर मार दी| जिससे श्याम सिंह व उमेश जख्मी हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा श्याम सिंह को मृत घोषित कर दिया गया|
जबकि हालत गंभीर होनें पर उमेश को रिफर कर दिया गया| पुलिस पड़ताल कर रही है|